उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ में नैनीताल के कैंची धाम नीम करोली बाबा के दर्शन करने गई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. वह अपने बिजनेस पार्टनर के संग में होटल में रुकी हुई थी. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. मृत महिला की पहचा लोधी रोड की निवासी ज्योति शर्मा के रूप में की गई है. वहीं, बिजनेस पार्टनर का नाम अमित है.
जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर में रुद्रपुर के फाइव स्टार होटल में महिला और उसका बिजनेस पार्टनर रुके थे. महिला ने रुद्रपुर में स्थित रेडिसन ब्लू होटल फाइव स्टार होटल में रूम लिया था. दोनों दर्शन के लिए आए हुए थे. बुधवार के दिन पर महिला काफी समय से कमरे से बाहर नहीं निकली थी, जिसके कारण अमित को शक हुआ. अमित ने कॉल से लेकर सब कुछ ट्राय किया. इसके बाद में वह अंदर गया और महिला के शरीर को उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी भी तरीके का रिस्पॉन्स नहीं आया.
अमित ने फिर इस बात की जानकारी रिसेप्शन को दी. मामले की खबर आते ही पूरे होटल में सनसनी फैल गई, होटल वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, बिजनेश पार्टनर को हिरासत में ले लिया गया है. मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है ताकि पूरी घटना का निरीक्षण कर साक्ष्य इक्ट्ठा किया जा सके.
हालांकि, अभी तक मौत के पीछे के कारण की वजह नहीं पता न लग पाई है. महिला के परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है. मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निकलने के बाद ही हो पाएगा. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. साथ ही आगे की कार्रवाई भी की जा रही है.
