आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है. जिसके बाद अब राघव चड्ढा ने पहली बार इस मामले में खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि मेरी खामोशी को हार मत समझना.
राघव चड्ढा की ने दी प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में बड़ा फेरबदल किया है. AAP ने राज्यसभा से सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. जिसके बाद अब राघव चड्ढा ने इस मामले पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. राघव चड्ढा ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज शेयर किया है.
मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना
राघव चड्डा का यह पोस्ट काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. राघव चड्डा ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना, मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं. आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से राघव चड्डा चुप्पी साधे हुए हैं और आम आदमी पार्टी के बड़े फैसलों से दूरी बनाए हुए हैं. इसे लेकर पहले से ही चर्चाएं हो रही थीं.
मैंने जनता के मुद्दों को उठाया है
राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. राघव चड्ढा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मुझे जब भी संसद में बोलने के लिए मौका मिला है, तो मैंने जनता के मुद्दों को उठाया है. उन्होंने कहा कि क्या जनता के मुद्दे उठाना किसी तरह का अपराध है, क्या मैंने कोई गुनाह किया है? राघव चड्ढा की वीडियो अब काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है.
मेरे बोलने पर भला कोई रोक क्यों लगाना चाहेगा
राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं यह सवाल इसलिए कर रहा हूं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने पार्लियामेंट को कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने का मौका न दिया जाए. उन्होंने कहा कि मेरे बोलने पर भला कोई रोक क्यों लगाना चाहेगा. मैं तो जब भी बात करता हूं तो जनता के मुद्दों पर ही बात करता हूं आम आदमी की बात करता हूं.
यह भी पढ़ें- हनुमान जयंती पर राजधानी में हंगामा! जहांगीरपुरी और तुगलकाबाद में हल्का तनाव; पुलिस ने लिया एक्शन
