उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनेहर लाल खट्टर से मुलाकात की है. इस दौरान कुंभ मेला 2027 और कई विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई है. केंद्रीय मंत्री ने उन्हें सभी प्रस्तावों पर आश्वासन दिया है.
मुख्मंत्री पुष्कर धामी की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के विकास और कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए सहयोग मांगा है.
विकास के लिए मांगी मंजूरी
नई दिल्ली में उत्तराखंड सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की बैठक हुई है. मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में बिजली लाइनों को भूमिगत करने और सिस्टम को एडवांस बनाने के लिए पहले चरण में 325 करोड़ रुपए और दूसरे चरण में लगभग 425 करोड़ रुपए को मंजूर करने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने की ओर काम कर रहे हैं.
घाटों के सौंदर्यीकरण की मांग
इस मुलाकात में मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ शहरी ढांचे के विकास के लिए भी केंद्र से मदद मांगी है. मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करते इन सभी मुद्दों पर चर्चा की है. इस मुलाकात में साल 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को लेकर भी चर्चा की गई है.
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने की मांग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को मेरठ के मोदीपुरम से लेकर आगे हरिद्वार तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सामने रखा है. इसी के साथ उन्होंने देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास के लिए भी मांग की है. इस मुलाकात में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को सभी प्रस्तावों पर आश्वासन दिया है. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उत्तराखंड की प्रसिद्ध बद्री गाय का घी भेंट किया है.
यह भी पढ़ें- सहारनपुर मदरसे में बच्चे को बेरहमी से पीटा! वायरल हुआ वीडियो; पुलिस ने किया 2 मौलानाओं को गिरफ्तार
