अभी के समय में खाद्य से लेकर सभी चीजों में मिलावट देखने को मिलती है. लोग बाजारों की चीजों को बड़े चाव से तो खाते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि कैसे यह उनके शरीर को अंदर ही अंदर खराब करते हैं. हालांकि, कई बार आपने छोटी-छोटी जगहों की बजाए दुकानों के सामान लेने को प्राथमिकता दी होगी, लेकिन हाल ही में आई एक खबर ने दिल दहला कर रख दिया.
दरअसल, अकसर लोग सोचते हैं कि बाजारों में दुकानों पर मिलने वाले खाने पीने वाले सामानों पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से आई यह खबर आपके वहम को तोड़ कर रख देगी. बता दें कि खाद्य विभाग ने हापुड़ के पन्नापुरी इलाके में छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान लेकिन जो देखने को मिला वह काफी चौंका देने वाला था.
जिस दुकान में मिलने वाली समोसे की चटनी को आप बड़े चाव से खाते हैं. वहीं, चटनी के हाल देख कर आप चौंक जाएंगे. छापेमारी के दौरान चटनी में एसिड और प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है. अधिकारियों का कहना हैं कि इस सॉस में ऐसी खतरनाक चीजें देखने को मिली की लोग पूरी तरीके से चौंक गए. सॉस में जहरीले एसिड और रंग थे, जो कि लोगों के बिल्कुल खाने लायक नहीं थे. बता दें कि इस चटनी को छोटे से लेकर बड़े स्ट्रीट वेंडर्स को भेजा जाता था. साथ ही बड़ी-बड़ी दुकानों में भी भेजा जाता था.
विभाग ने वहां के सारे सामान को कब्जे में ले लिया है. साथ ही उसे नियमों के अनुसार में नष्ट करने की तैयारी भी की जा रही है. लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले सभी लोगों के खिलाफ में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. काले धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी खोज की जा रही है. उन लोगों के खिलाफ में भी एक्शन लिया जा रहा है, जो कि उसे खरीदकर बाजारों में बेच रहे थे.
ये भी पढ़ें: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंडक! उत्तराखंड-हिमाचल में लगातार गिर रही बर्फ; जानें क्या हैं हालात
