बिहार के भभुआ में रेस्टोरेंट का मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाने से एक युवक की मौत हो गई. उसके छोटे भाई और दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है. युवक रेस्टोरेंट से कढ़ाई पनीर और मंचूरियन पैक करवाकर लाया था.
रेस्टोरेंट के खाने से युवक की मौत
बिहार के भभुआ शहर में एक रोस्टोरेंट में खाना खाने के कारण एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक भभुआ शहर में एक युवक रेस्टोरेंट से मंचूरियन और कढ़ाई पनीर पैक करवा कर लाया था. जिसके बाद वह खाने के बाद एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त और छोटा भाई गंभीर रूप से बीमार हो गए. मृतक की पहचान 20 साल के विशाल कुमार के रूप में की गई है.
रात में खराब हुई हालत
जानकारी के मुताबिक सारंगपुर के रहने वाले विशाल ने भाई और दोस्तों के साथ रात लगभग 10.30 बजे खाना खाया, जिसके बाद देर रात से उसके हालत खराब होना शुरू हो गई. सुबह लगभग 4.30 बजे उसे भभुआ सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने अस्पताल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना किसी उचित जांच के जल्दबाजी में मौत की बात कही.
अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने अस्पताल में कहा कि युवक की कुछ मिनट पहले ही मौत हुई है. जिसके बाद परिजनों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया. हालांकि अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के इन सभी आरोपों को खारिज किया है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में FIR दर्ज कर ली है. मृत युवक के पिता ने बताया कि 20 अप्रैल को युवक का जनेऊ संस्कार होना था.
फॉरेंसिक टीम ने लिए खाद्य सैंपल
शिकायत के बाद फॉरेंसिक टीम ने रेस्टोरेंट और घर से खाद्य सैंपल ले लिए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया है. फिलहाल प्रशासन ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है. युवक के घर में जनेऊ संस्कार को लेकर खुशियां छाई हुई थीं, लेकिन इस घटना के कारण परिवार में मातम छा गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले में लगातार जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- शराब पीकर पति करता था मारपीट! पत्नी और बेटे मिलकर कर दी हत्या; सिर पर मारा जोरदार डंडा
