Delhi Dehradun Expressway Accident: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीषण हादसा हुआ है. एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं. आपको बता दें यह हादसा 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन से ठीक पहले हुआ है.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 6 तेज रफ्तार वाहनों की चक्कर हुई है. सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर मोहंड रेंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना अचानक वाहन के ब्रेक फेल होने और तेज स्पीड के कारण हुई है. इस हादसे में मौजूद वाहनों के पीछे से LPG गैस सिलेंडरों से भरा हुआ ट्रक भी टकरा गया.
6 गाड़ियां आपस में टकराईं
ट्रक के टकराने के कारण गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं. इस हादसे के बाद पुलिस की टीम और प्रशासन मौके पर पहुंच गए. हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 6 गाड़ियां आपस में टकराई हैं और कुछ लोग घायल हुए हैं. आपको बता दें कि यह हादसा 14 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के पहले हुआ है.
अचानक ब्रेक लगने के कारण हुआ हादसा
एक्सप्रेसवे पर हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक वाहनों की रफ्तार तेज थी और अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे से आ रहे वाहन कंट्रोल नहीं हो पाए और एक-दूसरे में घुस गए. इसी दौरान lpg सिलेंडर से भरा ट्रक भी वाहनों से टकरा गया जिससे काफी नुकसान हुआ है. हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई.
14 अप्रैल को होना है उद्घाटन
इस हादसे में हालांकि अभी तक किसी भी व्यक्ति की जान जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि हादसे के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. आपको बता दें कि 13 अप्रैल को यहां मुख्यमंत्री का दौरा है और 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं. एक्सप्रेसवे पर पहले से ही सुरक्षा काफी मजबूत थी. हालांकि उसके बाद भी इस तरह का हादसा देखने को मिला है.
