उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बार फिर झोलाझाप डॉक्टर से इलाज कराने की वजह से मां और बच्चे की जान जाने की खबर सामने आ रही है. नवजात बच्चे और मां को खोने के बाद से पूरे परिवार में तनाव का माहौल है.
न तो कोई डिग्री न क्लिनिक
जानकारी के अनुसार झोलाझाप महिला डॉक्टर के पास न तो कोई डिग्री थी और न ही उसका कोई क्लिनिक था. वह सभी के घर स्कूटी से जाकर डिलीवरी किया करती थी. ऐसे में परिवार को किसी ने डॉक्टर के बारे में बताया, जिसके बाद में वह भी उसके झांसे आ गए.
कई सारी लापरवाही बरती गई
परिवार ने गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए फर्जी झोलाझाप महिला डॉक्टर को घर बुलाया. परिवार के अनुसार डिलीवरी के समय में कई सारी लापरवाही बरती गई, जिसके कारण गर्भवती मां और बच्चा दोनों की मौत हो गई.
डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत
मामले के बाद परिवार पूरी तरह गुस्से में आ गया, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बच्चा और मृत मां को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हालांकि, इस मामले के बाद से सभी लोगों के मन में यहीं सवाल हैं कि आखिर कब तक लोग ऐसे फर्जी डॉक्टर के चक्कर में रहेंगे. महिला का न ही क्लिनिक था न ही कोई डिग्री. परिवार और स्थानीय लोगों में इस मामले के बाद से शोक का माहौल है.
ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट की फटकार के बाद खुला राज, पुलिस की मिलीभगत से बच रहा था आरोपी, मामला खुलने पर 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड
