Aaj Ka Rashifal: 16 जनवरी 2026 विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन मासिक शिवरात्रि और शुक्र प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग बन रहा है. यह दिन भगवान शिव को समर्पित है और ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा करने से अनेक बाधाएं दूर होती हैं. ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख के संकेत दे रही है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. बिजनेस में आज किसी पर भरोसा करने से बचें, धोखा मिल सकता है. पारिवारिक संबंधों में आज नई ताजगी आएगी और परिवार में कोई शुभ काम भी होगा. लव लाइफ मे आज आपको प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है. परिवार में आज सुखद वातावरण रहेगा.
वृषभ राशि
शुक्रवार का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए मंगलकारी होगा. बिजनेस ठीक ठाक चलेगा. आर्थिक मामलों में भी आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आपके कार्य व्यापार में भी आज विस्तार होगा. कहीं आपका पैसा अटका है तो आज मिलने की उम्मीद है.
मिथुन राशि
आज का दिनन मिथुन राशि के लिए सुखद होगा. बात करें लव लाइफ की तो वह ठीक रहेगी, कुछ तनाव हो सकता है पर सब ठीक रहेगा. खर्चे सोच समझ कर करें, बाद में परेशानी हो सकती है. छात्रों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगाय
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. आज करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन शुभ है. आज आप परिजनों के साथ मस्ती और मनोरंजन के पल बिताएंगे. घर में बड़ों की सेहत का ध्यान रखें.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन मध्यम रहेगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आर्थिक प्रयास में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. पार्टनर के साथ समय बिताएंगे.
कन्या राशि
शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए कुछ नरम रहेगा. आज घर के सदस्यों के सहयोग से लाभ मिलेगा. व्यापार ठीक है पर पार्टनर से सावधान रहें. लव लाइफ में आप प्रेमी से अपने दिल की बात कह पाएंगे. आज ये जातक गुस्से पर काबू रखें, काम बिगड़ सकता है.
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि वालों को आज किसी भी तरह के आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए. बिजनेस में कुछ परेशानी आ सकती है. छात्रों के लिए दिन ठीक है, पर मेहनत करनी होगी. ऑफिस में आपके लिए नया दौर शुरू होने वाला है. शादीशुदा जीवन ठीक चलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए आज दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस में दिन ठीकठाक रहेगा. दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे. बिजनेस में फायदा होगा. सेहत नरम रहेगी. छात्रों को और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है.
धनु राशि
आज का दिन धनु राशि के लिए ठीक ठाक रहेगा. परिवार का कोई विवाद सुलझ सकता है. सेहत थोड़ी गड़बड़ रहेगी, ध्यान रखें. किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई फैसला नहीं ले. करियर के लिहाज से आज दिन में बदलाव हो सकता है. नए लोगों से मुलाकात होगी.
मकर राशि
शुक्रवार का दिन मकर राशि के लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा.परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बनाएंगे. बाहर का खाना खाने से बचें, तबीयत खराब हो सकी है. बिजनेस में उतार चढ़ाव बना रहेगा. बैंकिंग से संबंधित कोई काम है तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. परिवार में सब ठीक रहेगा पर शाम को किसी बात पर घर में विवाद हो सकता है. किसी से बात करते समय संयम रखें. आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. बच्चों को लेकर चिंता आज बनी रहेगी. किसी परिचित के जरिए व्यापार में लाभ होगा. कोई भी फैसला सोच समझ क लें. घर में मां की सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें.
यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इसकी विषय सामग्री और एआई द्वारा काल्पनिक चित्रण का जी TheTruth24 हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
ये भी पढ़ें: magh mela 2026: कब है माघ मेला का अगला शाही स्नान? नोट कर लें डेट और जरूरी जानकारी!
