Lakhimpur Kheri accident: लखीमपुर खीरी के ईशानगर थाना इलाके के 730 नेशनल हाईवे पर ट्रक और मैजिक की टक्कर में टाटा मैजिक सवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है. दुर्घटना में घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं.
कहां हुआ हादसा
यह हादसा उचगांव भरेहता रोड पर हुआ. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला और नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि लखीमपुर से मैजिक गाड़ी सवारी भरकर लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, उधर सामने से बहराइच की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने टक्कर मार दी. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव शुरू कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं, जो काम के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.
ये भी पढ़ें: RSS मुख्यालय के पास देर रात फायरिंग, नागपुर में दहशत का माहौल; पुलिस ने गिरफ्तार किए 6 आरोपी
