यूपी के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर एक लड़के की लाश सड़ी गली अवस्था में मिली है. मृत की पहचान 17 वर्षीय अनमोल के रूप में की गई है. बताया जा रहा हैं कि नाबालिग 5 दिन से लापता था. उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई हुई थी.
मां ने दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार 29 मार्च की रात 8:30 बजे अनमोल घर में बैठ के खाना खा रहा था. अचनाक ही उसको किसी जान पहचान के व्यक्ति की कॉल आती है. अनमोल बीच में ही खाना छोड़कर बाहर चला जाता है. अनमोल की मां रानी ने बताया कि देर रात तक जब उनका बेटा वापस नहीं आया तो उन्हें चिंता होने लगीं. साथ ही फोन स्विच आने लगा तो और डर महसूस होने लगा. बुधवार के दिन मां ने बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई.
कुएं मे मिली सड़ी अवस्था में लाश
पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी थी. इसी बीच गांव वालों ने बताया कि गांव के पुराने कुएं के पास से काफी गंदी बदबू आ रही थी. जब झांककर देखा तो पुराने कुएं में कूड़े के नीचे कुछ दबा हुआ था. ग्रामीण लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद में पुलिस ने कूड़ा और मिट्टी हटाई. जैसे ही पुलिस ने कचरा हटाया उसके नीचे अनमोल की लाश थी. शव की हालत काफी गंभीर अवस्था में थी. अनमोल का मृत शरीर पूरी तरीके से सड़ने लगा था. संभावना जताई जा रही हैं कि जिस दिन अनमोल गायब हुआ था. उसी दिन उसकी हत्या हुई है. मामले की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
दोस्ती करने की चाह ने ली जान
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव में एक युवक के घर में आई लड़की से अनमोल ने बातचीत कराने के लिए बोला था. अनमोल ने 24 मार्च के दिन में युवक से यह इच्छा जताई थी. इसी चीज से आरोपी ने नाराज होकर यह काम किया. आरोपी ने पहले अनमोल को शराब के नशे में धुत्त कर दिया. उसके बाद में उस पर ईट से वार किया और अंत में उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. अनमोल को जान से मारने के बाद में उसने साथियों की मदद से शव को कुएं में डाल दिया.
पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है. अनमोल का एक बड़ा भाई दिल्ली में रहता हैं. मामले के बाद पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है. मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है.
ये भी पढ़ें: डॉक्टर ने फोन पर निर्देश देकर कराई डिलीवरी! महिला और नवजात बच्चे की मौत; प्रशासन ने अस्पताल किया सील
