उत्तराखंड के नैनीताल में मॉल रोड पर भाजपा विधायक के बेटे की फॉर्च्यूनर कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. युवक भीड़ में लगातार हूटर बजा रहा था और कारण पूछने पर अधिकारी के साथ बहस शुरू कर दी.
उत्तराखंड में धामी सरकार की सख्ती
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार लोगों के हितों के लिए काम कर रही है. मुख्यमंत्री धामी के साफ निर्देश हैं कि किसी भी तरह की गलती करने वाले को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा. अब सीएम धामी की इस बात का उदाहरण नैनीताल में दिखाई दिया है. नैनीताल की मॉल रोड पर शुक्रवार को एक विधायक के बेटे की फॉर्च्यूनर कार को सीज कर दिया है.
विधायक के बेटे ने उड़ाईं नियमों की धज्जियां
जानकारी के मुताबिक नैनीताल के मॉल रोड पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद की सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भीड़-भाड़ में लगातार हूटर बजाए रखा. बिना किसी आपात स्थिति के लगातार हूटर बजाने के दौरान वहां मौजूद SDM ने उसे रोका, लेकिन युवक ने अपली गलती मानने की बजाय वहां बहस शुरू कर दी.
मुख्यमंत्री के नाम पर जमाने लगा रौब
जानकारी के मुताबिक जब SDM ने युवक को रोका तो विधायक पुत्र ने अधिकारी के साथ बहस शुरू कर दी और मुख्यमंत्री के नाम पर अपनी धौंस जमाने लगा. जिसके बाद बात काफी गरम हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो उन्हें जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी नहीं मिले. जिसके बाद पुलिस ने विधायक पुत्र की UP 33 V 0003 नंबर की फॉर्च्यूनर कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया.
पुलिस ने फॉर्च्यूनर को किया सीज
मॉल रोड पर बिना किसी बात के हूटर बजाने पर जब अधिकारी ने उससे कारण पूछा, तो युवक ने राजनीतिक पहुंच का हवाला दिया और अधिकारी से भिड़ गया. युवक ने अधिकारी के ऊपर रौब दिखाते हुए वाहन छोड़ने का दबाव भी बनाया. इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. वाहन की जांच करने पर पुलिस को कार के जरूरी डॉक्यूमेंट्स नहीं मिले, जिसके बाद SDM ने निर्देश पर पुलिस ने नेता जी की गर्मी को कम करते हुए फॉर्च्यूनर पर सीज कर दिया है.
यह भी पढ़ें- डॉक्टर ने फोन पर निर्देश देकर कराई डिलीवरी! महिला और नवजात बच्चे की मौत; प्रशासन ने अस्पताल किया सील
