उत्तर प्रदेश के बागपत में 3 दोस्तों ने अपने दोस्त की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या कर दी. आरोपियों ने पहले व्यक्ति को शराब पिलाई और फिर ईंट ने उसके सिर पर हमला करके उसकी हत्या कर दी.

दोस्तों ने की दोस्त की हत्या
उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बागपत कोतवाली के मिताली गांव में 2 मई को एक फास्ट फूड बिक्रेता का शव गांव के एक ट्यूबवेल पर बरामद हुआ था. जिसके बाद इस मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक मृतक के तीन दोस्तों ने उसकी पत्नी के साथ संबंधों के चलते व्यक्ति की हत्या की थी.
पत्नी से थे अवैध संबंध
मृतक की पहचान फास्ट फूड बेचने वाले मूलचंद उर्फ सोनू के रूप में की गई थी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से खुलासा हुआ है कि मृतक के 3 दोस्तों ने उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. आरोपियों ने सोनू को घर से ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां बैठकर उसके साथ शराब पी. जिसके बाद व्यक्ति नशे में आ गया और मौका देखकर आरोपियों ने ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी.
घटना में इस्तेमाल ईंट भी बरामद
पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई ईंट को भी बरामद कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान विशाल, रिंकू और दीपक के रूप में की गई है. तीनों दोस्तों के मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे और इन संबंधों में आरोपियों ने सोनू को रिश्ते का कांटा माना, जिसके कारण उसे रास्ते से हटाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले व्यक्ति को ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां पर शराब पिलाकर उसे नशे की हालत में कर दिया. जिसके बाद तीनों आरोपियों ने पास में मौजूद ईंट से उसके सिर पर कई हमले किए. जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना में इस्तेमाल की गई ईंट को भी बरामद कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव नतीजों का यूपी तक असर! बनारस में बंगाली महिलाओं ने मनाया जश्न; आपस में बांटी झालमुरी
