पश्चिम बंगाल में मतगणना हो रही है, जिसमें बीजेपी जीत की ओर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. इसको लेकर अब उत्तर प्रदेश में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है.

उत्तर प्रदेश में बंगाल की जीत का असर
पश्चिम बंगाल विधानसभा 2 चरणों में पूरे हुए हैं, जिसके बाद आज यानी 4 मई को राज्य में मतगणना हो रही है. मतगणना के दौरान चुनावी नतीजे बीजेपी के पक्ष में आते दिखाई दे रहे हैं. अब इसका असर बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्साहित बंगीय समाज की महिलाओं ने गंगा घाट किनारे शंखनाद करके मां गंगा भोलेनाथ की प्रार्थना की है.
महिलाओं ने बांटी झालमुरी
इसी के साथ महिलाओं ने झालमुड़ी खाकर बंगाल के चुनावी रुझानों पर उत्साह दिखाया है. महिलाओं ने उम्मीद जताई है कि बंगाल में बीजेपी अपनी सरकार बनाने वाली है. वैसे तो बनारस की सुबह कचौड़ी जलेबी के नाश्ते के लिए मशहूर है, लेकिन आज गंगा घाट के चौसट्टी घाट पर बंगाली समाज की महिलाओं ने झालमुरी से नाश्ता करके अपने दिन की शुरुआत की है और बंगाल में बीजेपी सरकार बनने की उम्मीद जताई है.
शंखनाद कर की जीत का कामना
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के रुझान को देखते हुए बनारस में बंगाली महिलाओं ने झालमुरी बनाकर आपस में बांटते हुए खाई है. इससे पहले बंगाली महिलाओं ने शंखनाद करके बाबा विश्वनाथ से कामना की कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो. महिलाओं का कहना है कि पीएम मोदी ने गरीबों का नाश्ता करके एक संदेश दिया है.
जीत की तरफ बढ़ रही बीजेपी
पीएम मोदी के संदेश को दोहराते हुए महिलाएं आज सुबह से ही गंगा घाट के किनारे झालमुरी का नाश्ता कर रही हैं और शंखनाथ करके बीजेपी की जीत की प्रार्थना भी कर रही हैं. आपको बता दें कि जैसे-जैसे बंगाल में चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं, वैसे ही बीजेपी भी जीत की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है. बीजेपी के समर्थकों में भारी उत्साह नजर आ रहा है और यह उत्साह बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई गे रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘मम्मी-पापा सॉरी…’, कोटा में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड; छठी मंजिल से लगाई छलांग
