बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार के दिन हिंदू संगठनों में तनाव देखने को मिला है. दरअसल, यह गुस्सा भगवान राम की तस्वीर के संग में मुस्लिम समुदाय द्वारा किए अपमान के बाद में किया गया है. मामला गाइबांधा जिले का बताया जा रहा है.
भगवान राम की प्रतिमा को बनाने से रोका
हिंदू संगठनों का आरोप हैं कि भगवान राम की विशाल प्रतिमा को बनाए जाने पर मुस्लिम समुदाय द्वारा किए जाने वाले एक विरोध में उनकी तस्वीर को नुकसान पहुंचाया गया था. उनके इस एक्शन से वह नाराज है. इसी वजह से वह प्रदर्शन कर रहे हैं.
गाइबांधा में पलाशबाड़ी में एक बड़े मंदिर परिसर में निर्माण काम चल रहा है. इस परिसर में भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति भी स्थापित की जा रही है. साथ ही 50 फीट कृष्ण की और 30 फीट भगवान शिव की प्रतिमा बनाई जा रही है. पूरे प्रोजक्ट का कॉस्ट 22 करोड़ बांग्लादेशी टका है. हालांकि, मंदिर के निर्माण को कुछ समय के लिए रोकना पड़ गया है. मंदिर परियोजना का संचालन करने वाले श्री श्री राधा गोविंद मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिदास चंद्र ने कहा कि परियोजना को रोकने का मुख्य कारण बार-बार धमकियां मिलना था.
हिंदूओं ने की सुरक्षा की डिमांड
मुस्लिम समुदाय से असुरक्षित महसूस करने के कारण हरिदास चंद्र ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मांग की है. उन्होंने इस परियोजना के लिए सुरक्षा देने के डिमांड की है. साथ ही कार्य में किसी तरीके की बाधा न आए. इसका भी ध्यान रखने बोला है. बता दें बांग्लादेश में मुस्लिम समुदाय की संख्या केवल 1.3 करोड़ है. केवल 8 प्रतिशत लोग ही इसका हिस्सा है.
ये भी पढ़ें: यूपी की तीन सीटों पर उपचुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार, आखिर क्यों हो रही देरी?
