गाजियाबाद के विजयनगर में एक 22 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली. छात्र NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था. खुदखुशी करने से पहले छात्र ने अपने मोबाइल में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

NEET छात्र ने किया सुसाइड
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 22 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली. छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि छात्र NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था. छात्र ने आत्महत्या करने से पहले एक भावुक कर देने वाला वीडियो भी रिकॉर्ड किया. रिकॉर्ड किए गए वीडियो में युवक ने अपनी मौत के पीछे की वजह को बताया.
परीक्षा पास करने की कर रहा था कोशिश
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि छात्र लंबे समय से NEET परीक्षा को पास करने की कोशिश कर रहा था. कई बार कोशिश करने के बाद सफलता न मिलने कारण छात्र काफी तनाव में था.
फंदे से लटका मिला शव
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात में वह रोज की तरह अपने कमरे में पढ़ने के लिए गया था. जिसके बाद अगली सुबह को जब उसने काफी देर तक कमरा नहीं खोला, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा. जिसके बाद कमरे का नजारा देख सभी लोग चौंक गए. छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला था. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
‘मेरी मौत के पीछे कोई जिम्मेदार नहीं’
मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि छात्र ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो को रिकॉर्ड किया था. रिकॉर्ड किए गए वीडियो में युवक ने बताया कि कई बार कोशिश करने के बाद भी वह NEET परीक्षा को पास नहीं कर पाया, जिसके कारण वह काफी मानसिक दबाव में था. वीडियो में छात्र ने यह भी बताया है कि उसकी मौत को लेकर कोई भी जिम्मेदार नहीं है.
यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा से पहले हाई अलर्ट पर नोएडा प्रशासन! CCTV, जैमर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; अब नहीं हो सकती गड़बड़ी
