बरेली के सीबीगंज इलाके से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक युवती ने रिश्ते में लगने वाले भांजे के खिलाफ में केस दर्ज करवाया है. रिश्ते में भांजे लगने वाले आरोपी ने पहले युवती का अश्लील वीडियो बनाया और उसके बाद उसको नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया.
वीडियो बना किया ब्लैकमेल
जानकारी के अनुसार रिश्ते में भांजा लगने वाला आरोपी उसके घर हमेशा आता जाता रहता था. इसी बीच दो साल पहले जब वह घर पर नहा रही थी, तो आरोपी ने चुपके से अश्लील वीडियो बना ली. वह युवती को हमेशा उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता रहता था.
वीडियो वायरल करने की धमकी
एक दिन मौका पाकर उसने युवती के कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिला दिया. जैसे ही युवती बेहोश हो गई, उसने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. साथ ही उसकी अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बना ली. दुष्कर्म के बाद आरोपी युवती को फिर से फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा.
अश्लील वीडियो दिखा तुड़वाई शादी
हद तो तब हो गई, जब आरोपी युवती की शादी तुड़वाने के लिए पहुंच गया. युवती की दी जानकारी के अनुसार 13 जून को उसकी बारात आने वाली थी. हालांकि, उसकी बारात आने से पहले ही आरोपी फरीदपुर में पहुंच गया. वहां उसने सभी को उसकी अश्लील फोटो और वीडियो दिखा दी, जिसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया. महिला की दी जानकारी के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: धार्मिक आस्था के बीच गोलियों की गूंज! शिमला में महिला की गोली लगने से मौत; पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी
