आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह या फिर उनके वकील जज स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में पेश नहीं होंगे. उन्होंने इसको लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी बात रखी है.

अरविंद केजरीवाल का ऐलान
राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐसा ऐलान किया है कि अब इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह या फिर उनके वकील जज स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में पेश नहीं होंगे. इसको लेकर उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को 4 पेजों का एक पत्र भी लिखा है. इस मुद्दे को लेकर सोमवार को अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने आए और अपनी बात को रखा है.
मीडिया से की बातचीत
मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट का मुद्दा है. जस्टिस शर्मा के दोनों बच्चे केंद्र सरकार के वकीलों के पैनल हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पैनल में 700 से ज्यादा वकील हैं, लेकिन सबसे ज्यादा केस जिन वकीलों को मिलते हैं, उनमें जस्टिस स्वर्णकांता के बच्चे शामिल हैं. केजरीवाल ने कहा कि तुषार मेहता सरकारी वकीलों को केस देते हैं.
जस्टिस शर्मा से मेरा व्यक्तिगत विरोध नहीं- केजरीवाल
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब जस्टिस शर्मा के बच्चों को केस देने वाली व्यक्ति सरकार की ओर से उनके सामने खड़ा होगा, तो क्या वे मुझे न्याय दे पाएंगी. उन्होंने कहा कि जस्टिस शर्मा से मेरा कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है. मेरे लिए आसान रास्ता था कि एक बड़ा वकील रखूं और अपनी मुकदमा लड़ूं. केजरीवाल ने कहा कि सत्याग्रह का ऐलान करते हुए कहा कि जस्टिस शर्मा की कोर्ट के फैसले को लेकर सभी कानूनी रास्ते, सभी कानूनी अधिकार सुरक्षित रखता हूं.
भविष्य में मजबूती से लड़ेंगे केस
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझसे या फिर आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए किसी भी केस में अगर भविष्य में जस्टिस शर्मा की कोर्ट में जाता है, और उसमें तुषार मेहता और केंद्र सरकार और बीजेपी पार्टी नहीं रहते हैं, तो हम अपनी केस उनकी कोर्ट में भी मजबूती के साथ लड़ेंगे. अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि जस्टिस शर्मा और भारतीय न्यायपालिका का पूरा सम्मान करता हूं. मुझे झूठे केस में फंसाया गया तो न्यायपालिका ने ही मेरा साथ देते हुए मुझे न्याय दिया.
यह भी पढ़ें- धार्मिक आस्था के बीच गोलियों की गूंज! शिमला में महिला की गोली लगने से मौत; पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी
