गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक महिला को मेट्रोमोनियल वेबसाइट से अपना जीवनसाथी ढूंढना खतरनाक साबित हो गया है. कई दिनों तक प्रताड़ना सहने के बाद में महिला ने आखिरकार हिम्मत जुटा कर अपने ससुराल वालों के खिलाफ में मारपीट और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया.
दरअसल, महिला का एक 12 साल का बेटा है. पहले पति से उसका तलाक हो चुका था. अपने पहले रिश्ते के अंत के बाद में उसने मेट्रोमोनियल साइट से एक नए रिश्ते की शुरूआत करने की सोची. हालांकि, महिला को एक प्रतिशत भी भनक नहीं हो पाई कि जल्द ही उनका रिश्ता इतना खतरनाक मोड़ लेगा. पीड़ित महिला की मुलाकात मेट्रोमोनियल साइट से गौरवा द्विवेदी नामक युवक से हुई.
दोनों एक दूसरे से प्यार करने लग थे. गौरव ने पीड़िता को एटा का निवासी बताया साथ ही वह संपन्न परिवार से आता है बताया था. दोनों की सहमति के बाद दोनों परिवारों की सहमति ली गई, जिसके बाद 26 मई 2025 को गाजियाबाद के तहसील में दोनों का विवाह कराया गया.
परिवार कुछ ही दिनों तक शांत रहा, धीरे-धीरे वह लेकिन अपनी असलियत दिखाने लगा. पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति गौरव, जेठ सौरभ द्विवेदी और सास सुधा दहेज की मांग करने लगे. पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके सारे गहने और पैसे छिन लिए गए.
पति ने तो महिला के साथ हद ही पार कर दी. दरअसल, युवती ने बताया कि गौरव ज्यादातर शराब पीकर आता. साथ ही शराब पीकर उसके संग में अप्राकृतिक संबध बनाता था. पत्नी के विरोध करने वह अश्लील वीडियो रिकोर्ड कर वायरल कर देने की धमकी भी दिया करता था.
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ बदतमीजी की सारी हदें पार की जाती थी. रात-रात भर उसको घर से बाहर निकाल दिया जाता था. हालांकि, पीड़िता कई दिनों तक सहती रहती. अंत में लेकिन आरोपी पति, जेठ, और सास के खिलाफ में केस दर्ज करवाया. पीड़िता ने पति के खिलाफ में कई सबूत भी दिए है.
ये भी पढ़ें: ‘जस्टिस शर्मा की कोर्ट में पेश नहीं होंगे…’, अरविंद केजरीवाल ने लिया फैसला; मीडिया से बातचीत कर रखी बात
