बेंगलुरु में स्कूटर के पीछे भारी विवाद हो गया. यहां स्कूटर न देने की बात पर गुस्साएं युवक ने पत्नी और सास ससुर के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पत्नी और सास-ससुर पर डाला पेट्रोल
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक छोटे से विवाद के बाद युवक ने अपनी पत्नी और उसके माता-पिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद तीनों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है.
दोपहिया वाहन को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक यह विवाद दोपहिया वाहन को लेकर हुआ था. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान नंदिनी लेआउट इलाके के रहने वाले 32 साल के पांडुरंगा के रूप में की गई है. इस घटना में घायल होने वाली महिला की पहचान 27 साल की सुमलता के रूप में की गई है. यह पूरी घटना बेंगलुरु के ताराबनहल्ली इलाके में मौजूद महिला के घर में हुई है.
स्कूटर देने से किया था मना
मामले में शुरुआती जानकारी के मुताबिक पांडुरंगा ने रविवार को सुमलता के घर जाकर उससे अपना स्कूटर देने की मांग शुरू कर दी. जिसके बाद सुमलता ने स्कूटर देने से पांडुरंगा को मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद जब ज्यादा बढ़ा तो सुमलता के माता पिता भी बचाव के लिए आगे आ गए. इसी दौरान विवाद और ज्यादा बढ़ गया.
तीनों को लगा दी आग
विवाद के दौरान युवक ने गुस्से में आकर आरोपी ने पास में मौजूद बोतल से पेट्रोल निकाला और तीनों के ऊपर डाल दिया. जब तक लोगों को कुछ समझ आया, तब तक युवक ने तीनों के आग लगा दी. वारदात के बाद युवक तुरंत ही मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना में जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- पति की आंखों में झोंक दी मिर्च, प्रेमी संग फरार हो गई महिला, 15 दिनों बाद घर लौटकर की मारने की कोशिश
