उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, पति-पत्नी के मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया है. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच अंडे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आत्महत्या करने की कोशिश की. मामला बरेली के बमियाना गांव भमोरा थाना क्षेत्र का है.
पति संग विवाद में उठाया खौफनाक कदम
पति का नाम असलम है और पत्नी का नाम महजबीन(25) है. दोनों ने एक दूसरे से लव मैरिज की थी. हालांकि, कुछ दिन से महजबीन का अपने पति संग विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बीच जब पति ने पत्नी को अंडे लाने के लिए बोला तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच में हाथपाई होने लगी. जैसे ही परिजनों ने दोनों के लड़ने की आवाज सुनी. वह वहां तुरंत पहुंच गए और दोनों की लड़ाई को शांत कराया. उसने गुस्से में कहा कि वह अपनी पति का मुंह कभी भी नहीं देखेगी.
चूहे मारने वाली दवाई खाकर की आत्महत्या
इसी बात को लेकर वह इतना परेशान हो गई कि उसने चूहे मारने वाली दवा खा ली. परिजनों ने फिर हालत खराब होने के बाद में तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के इलाज के बाद में हालत में सुधार बताई जा रही है. हालांकि, मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है. वहीं, लड़के वालों का कहना हैं कि दोनों का आपसी विवाद था. पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. इसी कारण से आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है. शिकायत प्राप्त होने के बाद में ही आगे की जांच की जाएगी.
ये भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर-45 में गैस के लिए हाहाकार: 3 दिन से लाइन में खड़े लोग, डिलीवरी मैसेज आया पर सिलेंडर गायब
