भरत तिवारी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का लोग बहुत दिन से इंतजार कर रहे थे. यह बिहार के भोजपुर जिले के सबसे चर्चित केसों में से एक केस है. इस एनकाउंटर की वजह से सरकार के विपक्षी के साथ-साथ पक्ष के लोग भी विरोध में उतर गए है. वहीं, बड़े-बड़े कलाकार भरत तिवारी के परिवार से मिलने के लिए जा रहे हैं.
क्या हुआ खुलासा
भरत तिवारी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काफी बड़े खुलासे हुए है. भरत तिवारी को एक नहीं बल्कि पुलिस ने 5 गोलियां मारी था. सबसे पहली गोली बाएं जांघ के ऊपर वाले हिस्से में मारी गई थी. उसके बाद दूसरी गोली बाएं जांघ के भीतर वाले भाग में मारी गई. तीसरी गोली दाहिनी जांघ के बीच वाले हिस्से में, चौथी गोली दाहिनी जांघ के बाहर वाले हिस्से में और अंत में पांचवी गोली बाएं पैर के मध्य भाग के पीछे में मारी गई थी.
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद में पुलिस पर काफी गंभीर सवाल खड़े होते हैं. दरअसल, पुलिस ने कहा था कि केवल 2 या तीन गोली मारी गई थी. साथ ही मानसिक रूप से बीमार होने की बात बोली गई थी, लेकिन रिपोर्ट में 5 गोली मारने वाली बात के बाद में परिवार वाले गुस्से में है.
सम्राट चौधरी ने कहा- दोषियों को मिलेगी सजा
दरअसल, सम्राट चौधरी ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा. इस पर सख्त कार्रवाई होगी. सरकार का उद्देश्य न्याय सुनिश्चित करना है. इसी कारण से मामले पर सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. अगर 30 दिन के अंदर इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा. तो 31वें दिन मामले में पाए जाने वाले जिम्मेदार व्यक्ति को CMO की तरफ से सीधे निलंबित कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट का अहम फैसला, पत्नी के उकसावे वाली टिप्पणी की वजह से पति ने की हत्या! सजा में दी राहत
