अयोध्या राम मंदिर मामले में रोजाना नया-नया खुलासा होते जा रहा है. दरअसल, चंदा चोरी वाले मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी टिन्नू यादव के हॉस्टल से कई लाख की नकदी बरामद की गई है.
दरअसल, गुरुवार के रात में पुलिस टिन्नू यादव को लेकर उसके हॉस्टल गई थी, जिसके बाद हॉस्टल के दो कमरों की तालाशी की गई. कमरे की जांच में टिन्नू यादव और उनके भतीजे के रूम से 20 लाख की नकदी मिली है. रूम में दो कमरे थे, जिसकी तालाशी के बाद में यह नकदी बरामद हुई है. पूरी कार्रवाई में टिन्नू भी मौजूद था. उसका हॉस्टल दुर्गापुर कॉलोनी में था.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक टिन्नू और उसके भतीजे मनीष के घर से 23 लाख रुपये बरामद हो चुके है. 3 लाख अन्य तालाशी में बरामद किए गए है. वहीं, 20 उनके हॉस्टल से मिले है. पुलिस अब सख्ती से दोनों से पूछताछ कर रही है.
किसने किया था मामले का खुलासा
दरअसल, राम मंदिर में इतना बड़ा घोटाला किया जा रहा है इसकी एफआईआर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य ने ही दी थी. सदस्य कृष्ण मोहन का आरोप था कि कई मंदिर के लोग बड़े ही षड्यंत्र से चढ़ावे और दान पात्र में से नकदी और आभूषणों का घोटाला कर रहे है. उन्होंने अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष कुमार यादव, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे, सुभाष श्रीवास्तव , रमाशंकर मिश्रा और टिन्नू यादव सहित कई लोगों पर FIR दर्ज किया था. जांच टीम का गठन किया था, जिसके बाद SIT ने कई पन्नों की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी था. उसी के आधार पर गिरफ्तारी और छापेमारी की जा रही है.
बता दें कि अभी तक कई लोग इस्तीफा भी दे चुके है. वहीं, विपक्ष ने जांच पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि SIT ने कई लोग की इस जांच में बचाने की कोशिश की है. वहीं, कई का आरोप है कि आखिर किस तरीके से मंदिर की सुरक्षा की जा रही थी कि इतने करोड़ों की चोरी हो गई.
ये भी पढ़ें: भरत तिवारी केस में नया मोड़! पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया खुलासा, एक नहीं बल्कि 5 गोलियां मारी गई
