VI काफी समय से कर्जे में डूबा हुआ है. एक समय में लोगों के बीच में सबसे ज्यादा पसंदीदा रहने वाली वोडाफोन आइडिया कंपनी अचानक से ही घाटे में जाने लगी थी. इस बीच लेकिन अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, शेयर मार्केट में वोडाफोन आइडिया कंपनी तीन महीने से काफी अच्छा प्रदर्शन करते दिखाई दे रही हैं.
बता दें कि NSE पर कई महीनों से कंपनी 8.13 रुपये प्रति शेयर पर चल रही थी. हालांकि, इस महीने की शुरूआत में 89% का उछाल देखने को मिला है. कंपनी की कीमत अब मार्केट में 15.34 रुपये प्रति शेयर चल रही है.
क्यों शेयरों में हुई इतनी तेजी
कंपनी की शेयर वेल्यू बढ़ने के पीछे कई वजह है. कंपनी प्रमोटर आदित्य बिड़ला ग्रुप ने वारंट इश्यू के थ्रू कंपनी में 1182.50 करोड़ का निवेश करा है, जिसके कारण निवेशकों का भरोसा कंपनी पर बढ़ता दिखाई दिया है.
वहीं, DoT ने कंपनी के बकाए को 27 प्रतिशत कम कर दिया है. यानी की अब 64046 करोड़ राशि कर्ज कंपनी पर है. कंपनी के वित्तीय वर्ष की शुरूआत के तिमाही के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं.
कंपनी की प्रति यूजर वेल्यू भी काफी ज्यादा बढ़ गई है. प्रति यूजर औसत कमाई 190 रुपये हो गई है. इन्हीं कारणों से रेटिंग एजेंसी ने कंपनी की रेंटिग को भी अच्छा कर दिया है.
हालांकि, निवेशकों को कहना है कि यह दाव लॉन्ग नहीं बल्कि शार्ट-टर्म ट्रेडस प्ले है. निवेशकों के लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिए यह नहीं है. कंपनी के शेयरों में भले ही तेजी हो लेकिन अंदरूनी स्थिति अभी भी काफी खराब है. इसी वजह से लंबे टर्म के लिए निवेश करना जोखिमों से भरा हुआ हो सकता है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपये बरामद
