Bulandshahr triple murder: बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर केस में वांछित चल रहे 50-50 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं. खुर्जा पुलिस गिरफ्तारी के बाद इन्हें हत्या में प्रयुक्त असलाह और डीवीआर को बरामद करने के लिए लेकर गई थी, तभी इन दोनों अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद दोनों ओर से हुई फायरिंग में दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए.
पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश
ट्रिपल मर्डर के हत्या आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. जबाबी कार्यवाही में दो आरोपियों को पैर में गोली लगी. आज आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस आला कत्ल व डीबीआर बरामद करने पहुंची जिसके बाद पुलिस कस्टडी से आरोपियों ने भागने का प्रयास किया. बरामद असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्यवाही में हत्यारे रिंकू सैनी और भारत सैनी के पैर में गोली लग गई. दोनों पर था 50-50 हजार का ईनाम था. पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है. खुर्जा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से डीवीआर, एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं.
क्या हुआ था पार्टी में….
बर्थडे पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर जिम में लगभग 2 दर्जन गोलियां चली थीं जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. हत्या आरोपी जीतू सैनी का बर्थडे था. जीतू सैनी ने मृतक अमरदीप को इनवाइट किया था. अमरदीप ने जीतू के मुंह पर केक लगाया. मुंह पर केक लगाने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान अमरदीप ने अपने परिवार के मनीष, आकाश को जिम में बुलाया. फिर झगड़ा हुआ और जीतू व उसके अन्य साथियों ने गोलियां चलाईं. पुलिस ने इस मामले में 10 हत्या आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
अब तक पांच गिरफ्तार
तीन आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है. अब तक मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है. पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज व बिट कांस्टेबल निलंबित हो चुके हैं.
