आज के समय में हर युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहता है. सभी चाहतें हैं कि उनकी सरकारी नौकरी लग जाए. ऐसे में बता दें कि एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, UPSSSC यानी की उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 अर्थात केन सुपरवाइजर के पद पर भर्ती निकाली है. इसका अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह हैं कि वह बिना किसी देरी के इस पद के लिए आवेदन कर दें.
कितने पदों पर निकली भर्ती
बता दें कि इ्स भर्ती प्रक्रिया में कुल 1182 खाली पदों को भरा जाएगा. आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन ही है. वह छात्र जो कृषि से जुड़ी हुई पढ़ाई कर रहे है उनके लिए एक सुनहरा मौका है. हालांकि, फार्म को भरने के लिए आपके पास निम्न चीजों में योग्यता होना अनिवार्य है. अगर आपके पास यह योग्यता नहीं है तो आप इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं.
क्या है योग्यता
आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए.
DOEACC CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र अनिवार्य.
वहीं, उम्मीदवार भर सकते हैं, जिन्होंने UPSSSC PET 2025 की परीक्षा में हिस्सा लिया होगा.
न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए.
अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.
PET 2025 में मिले स्कोर के हिसाब से चयन किया जाएगा. उसी के बाद आपको आगे भेजा जाएगा.
आवेदन शुल्क कितना होगा?
वह उम्मीदवार जो इस पद के लिए भर रहे हैं. उन्हें फीस देने की जरूरत नहीं है. केवल 25 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से प्रोसेसिंग शुल्क के रुप में देना होगा.
सैलरी मिलेगी दमदार
अगर उम्मीदवार इसमें चुन लिए जाते हैं. तो उनकी न्यूनतम सैलरी 25,500 रुपये प्रति माह तय होगी. वहीं, अधिकतम वेतन 81,100 रुपये प्रति माह दिया जाएगा. सरकारी नौकरी में मिलने वाले भत्तों को लाभ भी मिल सकेगा.
कैसे कर सकते हैं आवेदन
आपको सबसे पहली अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना है. उसके बाद PET रजिस्ट्रेशन नंबर से आवेदन कर दें. आवेदन फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी को भरें. सही जानकारी भरने के बाद में फॉर्म को सबमिट कर दें. एक प्रिंटआउट जरुर निकलवा दें.
ये भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी का सपना होगा पूरा, 1191 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
