हर किसी का सपना सरकारी नौकरी की तैयारी करना होता है. ऊपर से अगर सरकारी नौकरी रेलवे में लग जाए, तो वह सोने पर सुहागा जैसी भावना देता है. ऐसे में बता दें कि युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, रेलवे ने कुल 1191 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरीके से ऑनलाइन रखा गया है.
वह युवा जो इस पद के लिए चुने जाएंगे. उनको पहले अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी. भर्ती प्रक्रिया को अप्रेंटिसशिप नियमों के अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत में भरा जाएगा. इनमें निम्न ट्रेड के लिए भर्ती की जाएगी.
इन पदों के लिए ज्यादा भर्ती
Fitter
COPA
Wireman
Electrician
इसके अलावा इन पदों पर भी भर्ती निकाली गई है.
वेल्डर
स्टेनोग्राफर
पेंटर
डीजल मैकेनिक
आरएसी मैकेनिक
कारपेंटर
योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास
संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र
केवल 10वीं और ITI से संबंधित जानकारी को ही भरे. उच्च शिक्षा भरने पर आवेदन को रद्द किया जा सकता है.
न्यूनतम आयु 15 वर्ष
अधिकतम आयु 24 वर्ष( आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट)
हालांकि, कई लोगों के मन में ही कि इस दौरान उन्हें कुछ स्टाइपेंड के रुप में दिया जाएगा या नहीं. ऐसे में बता दें कि चुने गए उम्मीदवारों को राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दी जाएगी. हालांकि, प्रशिक्षण पूरा होने के बाद में नौकरी की कोई गारंटी नहीं है.
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइच www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाना है.
उसके बाद पेज को लॉगिन करना है.
लॉगिन करने के बाद में आवेदन फॉर्म को भरें.
सभी जरूरी दस्तावेज को भरे.
फॉर्म जमा करने के बाद में प्रिंटआउट जरुर निकलवा कर लें.
ये भी पढ़ें: गोरखपुर में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, तरबूज और नूडल्स खाने से परिवार के 9 लोग बीमार!
