CBSE की बोर्ड परीक्षा जल्द ही आयोजित होने वाली है. बता दें कि इस बार इसको दो सत्र में नए पैर्टन के अनुसार परीक्षा को कराया जाएगा. पहला सत्र 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 में होगा. साथ ही दूसरे सत्र की परीक्षा 15 मई से 1 जून 2026 तक करवाई जाएगी. हालांकि, अभी तक सीबीएसई द्वारा एडमिट कार्ड को जारी नहीं किया गया है. संभावना है कि पहले सत्र के एडमिट कार्ड को जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा. वहीं, दूसरे सत्र के एडमिट कार्ड को अप्रैल के अंत तक जारी कर दिया जाएगा.
एडमिट कार्ड को हॉल टिकट भी कहते हैं. यह छात्रों के लिए सबसे अहम डाक्यूमेंट होता है. इसके बिना छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाता है. विद्यार्थियों के रोल नंबर से लेकर सभी अहम चीजों की जानकारियां इसमें रहती है. इन्हीं कारणों से छात्रों को एडमिट कार्ड कब निकलेगा और इसको कब डॉउनलोड कर सकते हैं. इसको जानने की इच्छा रहती है. कई बार लेकिन एडमिट कार्ड में कई सारी गलतियां देखने को मिलती है. इन्हीं कारणों से बच्चों को सलाह दी जाती है. वह उसमें लिखी हुई सारी जानकारी को देखें और गलती निकलने पर अपने स्कूल से संपर्क करें.
इस तरीके से करें डाउनलोड
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. इनकी ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in है. इस स्टेप को करने के बाद आपको होम पेज में InFocus वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. उसमें आपको 2026 का सेंटर सामग्री और एडमिट कार्ड को डॉउनलोड करने का लिंक मिलेगा. इसके बाद आपको ह़ॉल टिकट को डॉउनलोड करने के लिए बोर्ड की तरफ से मिले हुए USER ID और PASSWORD को डालना है.
नियमित छात्रों को इन चीजों की जानकारी स्कूल से मिल जाएगी. निजी छात्रों को रजिस्ट्रेशन के समय में ये सभी जानकारियां दी जाएगी. सुरक्षा पिन को सही डालने के बाद आप अपने अकाउंट में लॉगिन हो जाएंगे. इसके बाद आपका एडमिट कार्ड पीडीएफ फार्मेट में डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा. डाउनलोड करने के बाद 2-3 प्रिंट जरूर निकलवा लें.
किन चीजों को न भूलें इग्जाम हॉल में
एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी.
किसी भी तरीके के वर्ड को अपने हाथों पर न लिखें.
एग्जॉम के शुरू होने के आधे घंटे पहले ही अपने सेंटर पर चले जाए.
अपने सीट पर बैठ कर पीछे या अपने साइड में देखने की कोशिश न करें.
परीक्षा लिखने से पहले पूरे पेपर को सही से पढ़कर ही उतर को लिखना शुरू करें.
इसके अलावा पेन भी एक्सट्रा लेकर जाएं ताकि खत्म होने या न चलने पर दुविधा का सामना न करें.
