Five years of The Dhami government: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्यमंत्री 5 साल का कार्यकाल पूरा होने पर रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया,पूर्व नगरध्यक्ष एवं भाजपा नेता मदन जोशी के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों की धुन पर मिठाइयां बांटी गईं और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया गया.
सीएम धामी का 5 साल का कार्यकाल पूरा
रामनगर में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्यमंत्री पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. भाजपा नेता एवं पूर्व नगरा अध्यक्ष मदन जोशी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया,इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चित्र पर मिठाई अर्पित कर उनके नेतृत्व की सराहना की गई.
सीएम धामी ने दी उत्तराखंड के विकास को नई दिशा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मदन जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने का काम किया है, उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास जैसे कई महत्वपूर्ण फैसलों ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है.
जनहित से जुड़े कई बड़े और साहसिक निर्णय लिए
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल में जनहित से जुड़े कई बड़े और साहसिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है,उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहा है.
मदन जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है,उन्होंने इसे प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और मुख्यमंत्री की कार्यशैली का परिणाम है,साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 9 जुलाई को मुख्यमंत्री धामी पूर्व मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी के सबसे लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए उत्तराखंड के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन जाएंगे.
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला,ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का स्वागत किया, भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में आगे भी तेजी से बढ़ता रहेगा.
