Cm Yogi Aligarh Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से अपने दो दिवसीय (22 और 23 जून 2026) अलीगढ़ और हाथरस जनपद के दौरे पर आ रहे हैं. सीएम योगी के इस वीवीआईपी आगमन को लेकर अलीगढ़ में प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं. सीएम योगी जिले को कई नई विकास परियोजनाओं की मंजूरी दे सकते हैं. मुख्यमंत्री अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे.
सीएम करेंगे राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी के तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 01 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा आईटीएम कॉलेज करसुआ पहुंचेंगे. फिर यहां से वह सीधे खैर रोड पर निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (RMPSU) परिसर का स्थलीय निरीक्षण करने जाएंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 02:20 बजे एएमयू हेलीपैड पर लैंड करेंगे. फिर इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 02:30 बजे से 03:30 बजे तक अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के कामों की समीक्षा करेंगे और भविष्य की नई विकास कार्ययोजनाओं को मंजूरी देंगे.
नुमाइश मैदान में विशाल जनसभा
कलेक्ट्रेट में ही शाम 03:40 बजे से 04:25 बजे तक सीएम योगी जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा बैठक करेंगे. शाम 04:30 बजे मुख्यमंत्री राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश मैदान) कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. यहां वह अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभा क्षेत्रों तथा नगर निगम से जुड़ी करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे.
कल हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगे सीएम
नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी शाम 05:45 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे. यहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठन की एक विशेष बैठक करेंगे. अलीगढ़ में ही रात्रि प्रवास (विश्राम) करेंगे. अगले दिन, यानी 23 जून की सुबह मुख्यमंत्री हाथरस जिले के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे एक और बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: यूपी में कब थमेगा गर्मी का टॉर्चर? 39 जिलों में लू का अलर्ट तो कई जगह बरसेंगे बदरा, IMD ने बताई मानसून की डेट
