हाल ही में उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर इलाके में 30 वर्षीय आनंद की नासिर नाम के युवक ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी. युवक की हत्या के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी नासिर का घर जला दिया था. प्रदर्शन करने वाले लोगों की मांग थी कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए. हालांकि, आरोपी हत्या करके फरार हो गया था. इसी बीच एक खबर सामने आई है.
दरअसल, पुलिस ने नासिर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पूछताछ में कई बातें सामने आई है. पूछताछ के मुताबिक, कुछ दिन पहले आनंद जिस शादी समारोह में गया था. वहां नासिर भी मौजूद था. आरोपी नासिर आनंद की भांजी को छेड़ रहा था, जिसके बाद आनंद और नासिर के बीच विवाद शुरू हो गया. इस बहस बाजी में आनंद ने नासिर को थप्पड़ मार दिया. आरोपी इस बात से आग बबूला हो गया था. इसी कारण से उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया.
आरोपी ने अपने साथी जेगन, निरहू और अन्य युवक के साथ मिलकर आनंद को घेरा. आनंद गुरुवार 7 बजे अपने चचेरे भाई के साथ में बभनी चौराहे पर बाइक से समान लेने गया हुआ था. आरोपी जेगम ने अपने पास से मुर्गी काटने वाला चाकू निकाला और नासिर को दिया, जिसके बाद नासिर ने आनंद को पकड़ कर उसका गला रेत कर जान से मार दिया.
इसके अलावा चचेरे भाई रोहित और उसके पिता को मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद पिता और भाई ने तीनों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया. पुलिस ने टीम गठन की आरोपियों की तलाश शुरू की. आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी को कुसम्हा माफी गांव के पास से पकड़ा गया. वहीं, अन्य आरोपियों को अन्य जगह से पकड़ा गया है.
ये भी पढ़ें: री-NEET परीक्षा में फिर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा! दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए छात्र
