भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार सरकार विवादों में घिरते नजर आ रही है. पूरे देश में गुस्से का माहौल है. विपक्ष के साथ-साथ पार्टी के नेता भी इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते दिखाई दे रहे हैं. भरत तिवारी के घर नेता से लेकर फिल्मी सितारों तक की लाइन लगी हुई है. बता दें कि खेसारी लाल यादव की भी अब इस मामले में एंट्री हो गई है. 22 जून दिन सोमवार को सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी भरत तिवारी के परिवार से मिलने गए है.
पुलिस ने एनकाउंटर में भरत तिवारी को मानसिक रोगी बताया था. सोशल मीडिया से लेकर सभी जगहों पर भरत तिवारी के लिए न्याय की मांग हो रही है. इसी बीच खेसारी लाल यादव भी उनसे मिलने गए. भारी संख्या में उनके घर में भीड़ देखने को मिली है. उन्होंने उनकी माता जी से मिलकर हालचाल लिया है. पूरे मामले को समझा और स्थानीय पत्रकारों को अपना बयान भी दिया है.
उन्होंने परिवार से वादा किया कि वह उनके न्याय के लिए आवाज उठाने को तैयार है. वह उनके साथ है. साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि ‘आप लोगों को पहले आंदोलन करना पड़ेगा, यहां थाना नहीं सुन रहा है, लेकिन बड़े लोग तो सुनेंगे न, मैं आपके साथ हूं. मैं सिर्फ यह कर सकता हूं.’
परिवार को दिया सुझाव
उन्होंने परिवार को सलाह दी कि ‘वह ऐसे आदमी से मदद लें जो पढ़ा लिखा और कानून का जानकार हो. अनशन से लेकर आंदोलन सबसे बारे में आपको वहीं बताएगा. जिले और गांव में आंदोलन करने से आपको कुछ भी नहीं मिलेगा. गांव के आंदोलन को अगर शहर ले जाना है, तो पहले खुद से लडना होगा. आप लोग लड़ेंगे तो लोग भी आगे आएंगे. लड़ने से इंसान कुछ भी कर सकता है.’ हालांकि, केवल एक ही नहीं बल्कि पवन सिंह ने भी पोस्ट कर मामले पर दुख जताया है और परिवार से जल्द से जल्द मिलने की बात कही है.
ये भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में पुलिस, हालत गंभीर
