फिल्मी जगत के कलाकार पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला करने के मामला सामने आया है. 21 जून रविवार की रात में उनके भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर हमला किया है. ग्रामीण लोगों में आक्रोश का माहौल है. बड़ी संख्या में गांव के लोग उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं. मामला गोपालगंज के मधोपुर थाना क्षेत्र बेलसंज गांव का है.
परिवार वालों के अनुसार, उनके बेटे पर हमला पुराने विवाद को लेकर हुआ है. पुराने विवाद की वजह से उनके बेटे पर हमला किया गया, जिसकी वजह से बिजेंद्र नाथ तिवारी पूरी तरीके से घायल हो गया. इस हमले में उनके शरीर पर काफी गंभीर चोट आई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच में काफी सालों से विवाद चल रहा है. इसी कारण से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि, पुलिस अभी वास्तविक कारणों का पता कर रही है.
ग्रामीणों में गुस्सा
हमले के बाद में वहां मौजूद लोगों ने पीड़ित को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उन्हें पटना में रेफर किया गया. लोगों को पता लगने के बाद बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक वहां पहुंचे. मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार को मामले की जांच करने और एक टीम का गठन कर उसका नेतृत्व करने को दिया.
ग्रामीण इकट्ठा होकर मामले की जांच करने की डिमांड कर रहे हैं. पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपी के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, अभी तक इसका कोई सबूत नहीं है. माधोपुर थाने की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया. पुलिस ने अपील की है कि किसी भी तरीके की अफवाह पर ध्यान न दिया जाएं.
ये भी पढ़ें: कतर के सबसे बड़े गैस टर्मिनल ‘बरजान’ गैस प्लांट में धमाका: 54 लोग घायल, 18 लापता
