Sitapur Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सरकारी जमीन पर बने समाजवादी पार्टी के कार्यालय को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से जमीदोज कर दिया. प्रशासन की टीम सुबह 4 बजे ही 5 थानों की फोर्स लेकर टीम पहुंच गई. 2 घंटे में ही पूरे भवन को जमींदोज कर दिया. सपा कार्यालय में एक हॉल और दो कमरे बने हुए थे. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे. सुबह 4 बजे ही 5 थानों की फोर्स लेकर टीम पहुंच गई थी. सपा कार्यालय में एक हॉल और दो कमरे बने हुए थे. इसके बाद मलबा हटाया गया
सुबह बुलडोजर से जमीदोज किया गया सपा कार्यालय को खाली करने का नोटिस
आपको बता दें कि सपा जिला अध्यक्ष के द्वारा दो दिन पहले ही कार्यालय को खाली किया गया था. नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नजूल की जमीन पर बने सपा कार्यालय को खाली करने का नोटिस जारी किया गया था. जिसके बाद डीएम राजा गणपति आर के निर्देश के बाद नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने रात के अंधेरे में कार्रवाई शुरू की और सपा कार्यालय को कई बुलडोजर लगाकर जमीदोज कर दिया.
ये अधिकारी रहे मौजूद
बताते चलें कि इस कार्यालय को वर्ष 2005 में नगर पालिका से आवंटित किया गया था. इसके बाद नगर पालिका की बोर्ड बैठक में इस आवंटन को निरस्त कर दिया गया था. काफी प्रशासनिक जद्दोजहद के बाद आखिरकार नजूल की जमीन पर बने सपा कार्यालय को ध्वस्त करा दिया और जमीन को खाली करा दिया गया. यह पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके के टाउन हॉल का है. कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) सीमा सिंह, सदर एसडीएम डॉ. जर्नादन कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सीमा सिंह ने क्या कहा….
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सीमा सिंह ने कहा कि बुलडोजर की ये सुबह 6 बजे कार्रवाई हुई है नियमों के तहत संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था. 15 दिन की अवधि पूरी होने के बाद जमीन को खाली कराया गया, क्योंकि इस भूमि पर अवैध कब्जा था. ये नजूल की भूमि थी. एसडीएम सदर ने कुछ भी कहने से पल्ला झाड़ दिया.
