आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ के बड़े कलाकार रह चुके मुख्यमंत्री थलापति विजय का जन्मदिन है. वह आज अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. कई बड़े नेता और अभिनेता उन्हें जन्मदिन मुबारक करते दिखाई दिए है. कांग्रेस के प्रमुख और लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी बड़े ही खास तरीके से थलपति विजय को शुभकामना दी है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपकी सफलता की कामना करता हूँ. तमिल लोगों के सम्मान, अधिकारों और इच्छा की रक्षा करने और राज्य के ग्रोथ के लिए मिलकर काम करने में मैं आपके साथ हूं.’
दोनों के रिश्ते हमेशा से मजबूत
दरअसल, हाल ही में तमिलनाडु में चुनाव संप्नन हुए थे, जिसमें टीवीके को 108 सीटें मिली थी. जबकि सरकार बनाने के लिए और सीटों की जरूरत दी थी. वहीं, विपक्षी नेताओं में गठबंधन करने की बाते सामने आने लगी. इसी में मदद के लिए सबसे आगे कांग्रेस पार्टी आई. कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों का समर्थन देने का ऐलान किया, जिसके बाद अन्य पार्टी साथ में आई और थलपति विजय की सरकार बनी. दोनों के रिश्ते हमेशा से अच्छे देखने को मिले हैं. राज्यसभा चुनाव में टीवीके ने कांग्रेस की मदद की और राज्यसभा की एक सीट दी. उस सीट पर प्रवीण चक्रवर्ती है. जो कांग्रेस की डेटा एनालिटिक्स और प्रोफेशनल विग पर कार्यरत है.
