Yogi ki Pati: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवाओं के नाम एक विशष पत्र लिखा है. इस लेटर के माध्यम से उन्होंने युवाओं से तकनीक को अपनाने और नवाचार के जरिए आत्मनिर्भर यूपी बनाने में सहयोग की अपील की. इस पत्र के माध्याम से उन्होंने न सिर्फ 11 मई को ऐतिहासिक प्रासंगिकता की शेयर किया, बल्कि यूपी को डीप टेक कैपिटल बनाने का अपना विजन भी प्रस्तुत किया.
सशक्त युवा प्रदेश की समृद्धि का आधार
सीएम योगी ने लिखा तकनीक केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है. आज तकनीक प्रयोगशाला से निकलकर खेत-खलिहान तक पहुंच गई है. सीएम ने कहा कि सशक्त युवा प्रदेश की समृद्धि का आधार हैं. यूपी में रोबोटिक्स और एआई मिशन शुरू किया गया है.
ब्रह्मोस का गर्व
सीएम योगी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि अब यूपी की धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है, जो सुरक्षा और तकनीक में प्रदेश की बढ़ती ताकत का प्रतीक है.
ऐतिहासिक महत्व
सीएम ने याद दिलाया कि आज ही के दिन पोखरण में ‘ऑपरेशन शक्ति’ के जरिए भारत ने अपनी वैज्ञानिक क्षमता का लोहा मनवाया था. साथ ही हंस-3 और त्रिशूल मिसाइल के सफल परीक्षण का भी जिक्र किया.
‘इनोवेट इन यूपी, स्केल फॉर द वर्ल्ड’
सीएम ने अपनी पाती में लिखा कि यूपी में डेटा सेंटर क्लस्टर की कार्यवाही चल रही. यूपी सरकार टेक युवा समर्थ युवा योजना के जरिए युवाओं को आधुनिकतम प्रशिक्षण करवा रही. सरकार का ‘इनोवेट इन यूपी, स्केल फॉर द वर्ल्ड’ मूलमंत्र है. हमारी सरकार ड्रोन, क्वांटम, ग्रीन हाइड्रोजन व मेड-टेक के क्षेत्र में प्रगति कर रही है. सरकार उत्तर प्रदेश को ‘डीप टेक कैपिटल’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य में डेटा सेंटर क्लस्टर, रोबोटिक्स और एआई (AI) मिशन पर तेजी से काम चल रहा है.
युवाओं को संदेश
‘टेक युवा समर्थ युवा’ योजना के जरिए युवाओं को लेटेस्ट ट्रेनिंग दी जा रही है. सीएम ने युवाओं से अपील की कि वे तकनीक को अपनाकर आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में भागीदार बनें. सीएम ने युवाओं से की अपील, नवीनतम तकनीक सीखें. सीएम ने कहा कि तकनीक समय की तरह है. तकनीक के साथ नहीं चलना, समय से पिछड़ जाना है.
अटल जी को श्रद्धांजलि
सीएम ने कहा कि नवाचार और तकनीक को अपनाना ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
ये भी पढ़ें: मिशन 2027 के लिए BJP का मास्टर प्लान: पिछड़ों और दलितों पर फोकस, सोशल इंजीनियरिंग का नया फॉर्मूला तैयार
