CM Yogi Adityanath: सीएम योगी सोमवार को पीलीभीत-मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीलीभीत में 569 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पट्टा विवरण करेंगे.विस्थापित परिवारों को अधिकार पत्र देंगे.इसके अलावा वह मुरादाबाद मंडल में चल रहे विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
वॉर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के पहले वॉर म्यूजियम जो आर्मी के कैंट से बाहर बनाया गया है जिसको त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय के नाम से तैयार किया गया है, उसका उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी वहां लगे वायु सेना के फाइटर जेट, आर्मी के टैंक और बंदूकों, जल सेना की पनडुब्बी और लेजर शो और ड्रोन थिएटर का आयोजन देखेंगे.
क्या है सीएम योगी का कार्यक्रम
वे सबसे पहले पीलीभीत पहुंचेंगे, जहां 569 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे. यहां वे जमीन का पट्टा वितरण भी करेंगे. मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे.पीलीभीत के बाद सीएम योगी मुरादाबाद पहुंचेंगे, जहां वह सर्किट हाउस में आयोजित मुरादाबाद मंडल में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा और नए कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में बैठक करेंगे. वह मुरादाबाद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा भी करेंगे. इसके बाद मुरादाबाद सदर, मुरादाबाद देहात व कुन्दरकी विधान सभा क्षेत्रों तथा नगर निगम मुरादाबाद एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे.मुरादाबाद सदर, देहात और कुन्दरकी विधानसभाओं के साथ-साथ नगर निगम और विकास प्राधिकरण की ₹365 करोड़ की 63 परियोजनाओं की सौगात देंगे.
जनसभा को करेंगे संबोधित
यहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे. यहां दानवीर भामाशाह जयंती एवं व्यापारी कल्याण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री मुरादाबाद के सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
ये भी पढ़ें: लखनऊ पुलिस कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला बर्खास्त, जांच में झूठे पाए गए आरोप
