कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि वे 6 जून को भारत को आ रहे हैं और वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांति से विरोध प्रदर्शन करेंगे.

बीते दिनों देश में चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बयान के बाद देश में कॉकरोच जनता पार्टी नाम का संगठन तेजी से उभरा है. जिसके फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका में रहकर इस संगठन को संभालते हुए युवाओं को अपने साथ जोड़ रहे हैं. बीते दिनों TheTruth24 ने एक रिपोर्ट की थी, जिसमें अभिजीत दीपके को भारत आने के लिए कहा गया था. TheTruth24 के फाउंडिंग एडिटर अभिषेक दुबे ने यह मांग की थी कि देश के युवाओं का भविष्य अगर अभिजीत दीपके बचाना चाहते हैं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाना चाहते हैं, युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरना चाहते हैं तो उन्हें देश के बाहर नहीं, बल्कि देश में आकर सड़क पर उतरकर युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करना पड़ेगा, ताकि सरकार इस आंदोलन को गंभीरता से ले और युवाओं के हक की बात हो सके. अब TheTruth24 की इस खबर का असर होता साफ तौर से दिखाई दे रहा है. अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने भारत आने का दावा किया है.
भारत आएंगे अभिजीत दीपके
अब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि वे इसी हफ्ते में भारत आएंगे, उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि वे भारत आकर परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ और युवाओं के अच्छे भविष्य को लेकर उनकी समस्याओं को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे.
जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भारत लौट रहे हैं. इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं से अपील की है कि सभी लोग बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर इकट्ठा हों और सरकार से जवाबदेही मांगे. अभिजीत का कहना है कि अब समय आ गया है कि हम सभी भारत के संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों और शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करें.
Important announcement:
CJP Founder @abhijeet_dipke will return to India on June 6 for a peaceful protest at Jantar Mantar, Delhi, demanding the resignation of the Education Minister. pic.twitter.com/x9M1v38Pwu
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 1, 2026
6 जून को भारत आ रहे अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी नाम का संगठन 16 मई को बनाया गया था, जिसके बाद से युवा इससे काफी तेजी के साथ जुड़े हैं. अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि अगर हम सभी मिलकर आवाज उठाएंगे तो सरकार को हमारी बात जरूर सुननी पड़ेगी. अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों से 6 जून को एयरपोर्ट पर उनसे मिलने के लिए भी आग्रह किया है.
समर्थकों से एयरपोर्ट आने की मांग
अबिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि वे 6 जून को भारत आएंगे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर सभी लोग आकर उनसे मिलें और इसी दौरान सभी लोग सांसद मार्ग थाने में जाकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए परमिशन मांगेंगे. आपको बता दें कि CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं. अब वे शनिवार 6 जून को भारत लौट रहे हैं.
यह भी पढे़ं- सूर्या के हत्यारे पर प्रशासन का शिकंजा! असद के घर के बाहर चिपकाया नोटिस; 15 दिन बाद चल सकता बुलडोजर
