उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में आरोपी असद के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है. प्रशासन ने 15 दिनों का समय दिया है. अगर 15 दिनों के अंदर अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता है, तो प्रशासन का बुलडोजर चलना तय है.

असद के घर के बाहर नोटिस
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं. अब असद के घर के बाहर उप जिलाधिकारी के द्वारा नोटिस चस्पा किया गया है. रविवार को अधिकारियों ने ढोल और लाउडस्पीकर से पूरे इलाके में 15 दिनों के अंदर अवैध कब्जे को हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह पुरानी संपत्ति असद के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है.
प्रशासन कर रहा कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक यह संपत्ति बेचे जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन गाजियाबाद अथॉरिटी के मुताबिक उन्हीं के नाम पर है. यह पूरी घटना गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार की है. प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. आपको बता दें कि एनकाउंटर में ढेर हो चुके आरोपी असद के घर पर नोटिस चिपकाकर अवैध निर्माण को खाली करने के लिए आदेश दिया गया है.
लाउडस्पीकर और ढोल से ऐलान
प्रशासन ने लाउडस्पीकर और ढोल नगाड़ों के साथ में पूरे मोहल्ले में यह ऐलान किया गया है कि अगर 15 दिनों के अंदर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन का बुलडोजर चलेगा. इस दौरान मौके पर गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मादंड़ और एडिशनल सीपी राज करन नैयर के साथ डीसीपी धवल जसवाल मौके पर मौजूद रहे हैं. बताया जा रहा है कि खोड़ा में हर गुंडे तत्व के व्यक्ति और अपराधियों की संपत्तियों को चिह्नित किया जाएगा.
पीड़ित परिवार के साथ खड़ी सरकार
आपको बता दें कि इस दौरान राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ में खड़ी नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात करके उन्हें न्याय और आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया है. इस दौरान मंत्री ने कहा कि अपराधियों और परिजनों को धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढे़ं- हरिद्वार में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस! एक महिला की मौत और 38 यात्री घायल; बस में सवार थे 45 लोग
