lpg cylinder price hike: महीने की पहली तारीख यानी 1 मई 2026 को तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) के दामों में एक ऐसा ‘विस्फोट’ किया है. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक झटके में ₹993 की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है. ईरान-अमेरिका जंग के बाद तीसरी बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. यानी चाय की टपरी से लेकर रेस्टोरेंट तक हर जगह बिल बढ़ जाएंगे. ईरान-अमेरिका जंग के बाद तीसरी बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं.
गैस सिलेंडर के रेट बढ़े
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 1 मई 2026 से 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर पर 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 3 हज़ार रुपये के पार पहुंच चुके हैं. लेकिन, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है.
कितनी हो गई कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत
ANI के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर दिल्ली में 3071.50 रुपये हो गई है. इससे पहले इसकी कीमत 2078.50 रुपये थी, यानी कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये बढ़े हैं. ईरान-अमेरिका जंग के बाद तीसरी बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं.
यूपी में कितने बढ़े रेट
बात करें उत्तर प्रदेश की तो 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹3,194.00 रुपये हो गई है. लखनऊ में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,194.50 का मिल रहा है. आगरा में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,125.50 का मिल रहा है. अलीगढ़ में LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,130.00 का मिल रहा है. गाजियाबाद में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,260.50 का मिल रहा है. प्रयागराज में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,224.00 का मिल रहा है.
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े
जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
अब कितने का हुआ 5 किलो वाला सिलेंडर?
रिपोर्ट के मुताबिक, आज से 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी प्रति सिलेंडर 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. अब 5 किलो वाला ये सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये का हो चुका है. इन्हें मिनी सिलेंडर या छोटू सिलेंडर भी कहा जाता है.
जानिए और क्या हुए बदलाव
इसके इतर कुछ और नियमों में बदलाव किया गया है. शहरी इलाकों में घरेलू सिलेंडर बुकिंग के गैप को 21 दिन से बढाकर 25 दिन तक कर दिया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में ये अवधि 45 दिनों की भी हो सकती है. 1 मई से डिलीवरी के लिए OTP जरूरी कर दिया गया है. इसके बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में UCC को ठेंगा! रुड़की में पति ने दी दूसरी शादी की धमकी, वायरल ऑडियो में बोला- ‘रखूंगा दूसरी औरत…
