शुरू में सभी बैंक आपसे बड़े ही लाड़ प्यार से हमारे बैंक से क्रेडिट कार्ड लो बोलते दिखाई देंगे. वह आपको कई झूठे वादे कर अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. सर प्लीज ले लीजिए कहते दिखाई देंगे. आपको वह ऐसे ऐसे फायदे बता देंगें, जिसे सुनकर आपका दिमाग भी एक समय के लिए उसे खरीदने को तैयार हो जाएगा. कई बार तो मना कर देते हैं लेकिन वह 10 बार कॉल करके उन्हें इतना परेशान कर देते हैं कि आखिर में खरीदना ही पड़ जाता है.
वहीं, शुरू में मीठे वादे और बाद में बिल न भर पाने के बाद लोगों की के साथ गुंडे भेज कर मार पिटाई करना. ऐसा ही एक मामला अभी के समय सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चे में है. दरअसल, एक व्यक्ति क्रेडिट कार्ड बिल नहीं भर पाता है, जिसके बाद उसके साथ बुरे तरीके से पेश आया जाता है. उसे बैंक के गुंडे काफी बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि यह वीडियो पुणे की बताई जा रही है. इसमें बैंक के गुंडे बीच बाजार में उसे पीटते दिखाई दे रहे हैं. उसकी पत्नी के रोकने पर भी उसके साथ बुरी तरीके से पेश आया जा रहा है. पीड़ित रोता दिखाई दे रहा हैं. वह उससे हाथ जोड़ रहा हैं. फिर भी उसे रहम नहीं दी जा रही है.
हालांकि, चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि ऐसे शहर में इतनी बड़ी घटना घट जाती है, लेकिन भी फिर भी कोई पुलिस नहीं आती है. कोई भी व्यक्ति पुलिस को कॉल कर बुलाते नहीं दिखाई दे रहा हैं. लोगों की सुरक्षा व्यवस्था साथ ही वहां मौजूद लोगों के बीच भी यह कई सवाल खड़ा करता हैं कि आखिर कैसे लोग वहां खड़े होकर ऐसी चीजों को बिना कुछ बोले देख रहे हैं.
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. लोग कंपनी के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. यूजर कंपनी के खिलाफ में एक्शन की मांग कर रहे हैं. वहीं, एक यूजर ने कहा कि इन गुंडों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि यह हमेशा के लिए याद रखें.
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में अकेली रह रही महिला की संदिग्ध मौत, सड़ी-गली हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
