बेंगलुरु से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दऱअसल, यहां पर किराए के फ्लैट में रहने वाली महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया है. मामला अडुगोडी इलाके का बताया जा रहा है. मृत महिला की पहचान पूजा दत्ता (34 वर्षीय) के रूप में की गई है.
महिला मूल रूप से झारखंड निवासी
बताया जा रहा हैं कि महिला मूल रूप से झारखंड के धनबाद की रहने वाली थी. वह बैंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही थी. सोमवार के दिन मोहल्ले के कुछ लोगों को उसके फ्लैट से बदबू आई, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.
नग्न अवस्था में मिला महिला का शव
पुलिस की टीम मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे को तोड़ दिया. कमरे का दरवाजा तोड़ते ही सभी लोग चौंक गए. दरअसल, पूजा का शव नग्न अवस्था में बिल्कुल सड़ी-गली अवस्था में खून से पूरी तरह सना हुआ था.
हत्या या आत्महत्या
पुलिस ने संभावना जताई हैं कि पूजा की मौत दो तीन पहले ही हो रखी है. हालांकि, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का है, लेकिन पूरी तरीके से साफ नहीं हो पाया है. पूजा के शव के आसपास में फटे हुए कागज बिखरे हुए थे. फिलहाल किसी तरीके का सुसाइड नोट नहीं मिला है. इसी कारण से यह हत्या है या आत्महत्या साफ नहीं हो पाया है. साथ ही घर की कुंड़ी बाहर से नहीं अंदर से ही लगी हुई थी. आगे की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद भीड़ बनी जल्लाद! गुस्साएं लोगों ने व्यापारी को बुरी तरह पीटा; अस्पताल में मौत
