दिल्ली-NCR में सोमवार को सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है. हालांकि सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है.
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश
दिल्ली-NCR में शानदार वीकेंड के बाद अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. सोमवार सुबह का मौसम दिल्ली-NCR वाले लोगों के लिए काफी सुहावना बन गया. सोमवार को सुबह हल्की बारिश के साथ में इस हफ्ते की शुरूआत हुई है. सोमवार को हुई बारिश से दिल्ली-NCR की सड़कें सुबह-सुबह भीगी हुई नजर आईं. आपको बता दें कि सोमवार सुबह दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है.
गर्मी का कम हुआ असर
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 3-4 दिनों से आसमान में छाए रहने के कारण और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आई है. इन दिनों इलाके में बारिश के कारण गर्मी का असर काफी हद तक कम हुआ है, वहीं इसी के साथ दोपहर के तपते हुए मौसम से भी लोगों को काफी राहत मिल गई है. हालांकि ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए सुबह हुई बारिश से दिक्कत भी हुई है.
एयर क्वालिटी में भई हुआ सुधार
सोमवार को हुई बारिश से दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसके साथ ही गर्मी से भरी ट्रैफिक के बीच में सड़कों पर धुंध और धूम भी कम हो गई है. जिसके चलते एयर क्वालिटी में भी सुधार दिखाई दिया है. आपको बता दें कि कुछ इलाकों में छोटा-मोटा जलभराव भी हो गया है, जिसके कारण वाहनों को गीले इलाकों से बचकर निकलना पड़ा.
आगे का क्या अपडेट?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों तक दिल्ली-NCR में काले बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है. आपको बता दें कि इसकी मदद से कुछ समय तक तापमान भी सामान्य से कुछ नीचे गिरने की उम्मीद है.
