दिल्ली पुलिस ने न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 साल के किशोर के हत्याकांड मामले में 4 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
पुलिस ने गिरफ्तार किए हत्याकांड के आरोपी
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक 17 साल के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में 4 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश सबसे बड़ी वजह थी. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्याकांड में शामिल होने की बात को स्वीकार कर लिया है.
हथियार भी किया बरामद
पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी घटना न्य उस्मानपुर इलाके की है. इस इलाके में एक 17 साल के युवक की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी. अब इस मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं.
चारों आरोपी हैं नाबालिग
पुलिस ने सुरागों के आधार पर 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. जिसके बाद जब इन आरोपियों से पूछताछ की, तो सभी आरोपी नाबालिग निकले. इन आरोपियों की उम्र 15 साल से 17 साल के बीच है. पुलिस की पूछताछ में चारों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात को कबूल कर लिया है. आरोपियों ने बताया कि उनकी मृतक के साथ पुरानी रंजिश थी.
किशोर से थी पुरानी रंजिश
उन्होंने बताया कि समय के साथ नफरत बढ़ती गई थी. जिसके बाद उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए 2 चाकुओं को भी बरामद कर लिया है. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश और वजहों को खंगाल रही है. पुलिस ने इस हत्याकांड में 4 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत सतर्क! राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-लेवल ग्रुप; हर हालात पर रहेगी पैनी नजर
