दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस मुठभेड़ में 2 आरोपियों के पैर में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी बवाना हत्याकांड में शामिल थे.
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
दिल्ली के बाहरी इलाके रोहिणी में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ रोहिणी सेक्टर-28 में हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस को हत्या के मामले में वंछित चल रहे अपराधी के मौजूद होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद जब टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस की टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी.
2 बदमाशों के पैर में लगी गोली
बदमाशों की फायरिंग पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने भी गोली चलाई. इस मुठभेड़ में 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी है. गोली लगने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस ऑपरेशन को पूरा किया है. पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों की तलाश एक हत्या के मामले में शामिल होने के बाद से की जा रही थी.
हत्याकांड में शामिल थे आरोपी
जानकारी के मुताबिक 19 मार्च को बवाना के हरवेली गांव में रवि भारद्वाज नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में मृत के पिता समेत 3 लोग घायल हुए थे. इस हत्याकांड के संबंध में गुरुवार को एक बड़ी गिरफ्तारी भी हुई थी. इस हमले में मुख्य शूटर बताए जाने वाले 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया था. युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी मिली थी.
घायल बदमाशों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
जिसके बाद जब पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मुठभेड़ में 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी है. पैर में गोली लगने के बाद दोनों बदमाश घायल हो गए, दोनों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस हत्याकांड मामले में आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है.
यह भी पढे़ं- पेट्रोल-डीजल की अफवाहों पर सख्त हुए उमर अब्दुल्ला! बोले- मैं पेट्रोल पंप ही बंद करवा दूंगा
