देवरिया में युवती को घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाया और कहीं और ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है. इस दौरान युवती ने विरोध किया और शोर मचाया. जिसके बाद आरोपी उसे कार में छोड़कर फरार हो गए.
बिहार के अब यूपी के देवरिया जिले में भी एक युवती से बदसुलूकी का मामला सामने आया है, जहां घर छोड़ने के बहाने आरोपियों ने युवती को गाड़ी में बैठाया. फिर युवती के चिल्लाने पर उसको छोड़कर भाग गए. जानकारी के मुताबिक युवती अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से देवरिया आ रही थी. बताया जा रहा है कि सोनूघाट चौराहे पर अभिषेक उसे छोड़कर वापस सलेमपुर चला गया. युवती अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी. उसी दौरान उसका पूर्व परिचित विकास यादव वहां पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया. आरोप है कि घर ले जाने के बजाय कहीं और ले जाने की आशंका पर युवती ने इसका विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया. युवती के शोर मचाने विकास यादव और उसके साथी युवती को गाड़ी में छोड़कर मौके से फरार हो गए.
सोनूघाट छोड़कर चला गया दोस्त
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर युवती को थाने ले आई. इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को भी सूचना दी. इस क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने मामले को लेकर बताया कि एक युवती अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से अपने घर देवरिया आ रही थी. अभिषेक यादव उसको सोनूघाट छोड़कर सलेमपुर वापस चला गया.
युवती ने शुरू किया चिल्लाना
उन्होंने बताया कि युवती अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी. युवती का पूर्व परीचित विकास यादव घर छोड़ने के लिए गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगा, लेकिन घर छोड़ने की बजाय कहीं और ले जाने की आशंका पर युवती ने विरोध किया. इसके बाद युवती ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद युवती को गाड़ी में छोड़कर विकास यादव व उसके साथी भाग गये.
दर्ज किया गया मुक़दमा
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में लिया और युवती को थाने लाई. साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया गया. थाना कोतवाली पर में युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस की टीमें लगाई गई हैं.
