Devendra fadnavis maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र बीजेपी को नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दिलाकर पार्टी में अपनी पकड़ और राष्ट्रीय स्तर पर कद मजबूत किया है. उनकी रणनीति, गठबंधन प्रबंधन और जमीनी सक्रियता उन्हें पार्टी का अगली पीढ़ी का प्रमुख चेहरा बनाती है.

Devendra fadnavis maharashtra: महाराष्ट्र बीजेपी को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई ताकत मिली है. निकाय चुनाव में 29 में से 25 नगर निगमों में जीत हासिल कर बीजेपी ने इतिहास रचा है. इस जीत के बाद फडणवीस का राष्ट्रीय स्तर पर कद भी बढ़ गया है. पार्टी आलाकमान ने उन्हें पूरी तरह भरोसा दिया हुआ है.
फडणवीस ने बीजेपी को सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने कस्बों और गांवों तक पार्टी को पहुंचाया है. इस काम के लिए उन्होंने जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहते हुए लोगों और स्थानीय नेताओं से संपर्क बनाए रखा. यही रणनीति विधानसभा और निकाय चुनावों में सफलता की वजह बनी है.
गठबंधन के साथियों के साथ काम करना भी फडणवीस की खासियत है. महाराष्ट्र में बीजेपी शिंदे गुट शिवसेना और एनसीपी के साथ सरकार चला रही है. बीच-बीच में मतभेद आते रहते हैं, मगर फडणवीस ने उन्हें संतुलित रखते हुए सरकार को स्थिर रखा है. उनके बातचीत की कला ने पार्टी और गठबंधन दोनों को मजबूती दी है.
निकाय चुनाव में मिली जीत से पार्टी के अंदर फडणवीस की पकड़ और मजबूत हुई है. राज्य में सभी बड़े फैसले उनकी सहमति से लिए जाते हैं. आलाकमान और आरएसएस के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ है. यही वजह है कि अब राजनीतिक गलियारों में उनके नाम की चर्चा दिल्ली में भूमिका निभाने के लिए होने लगी है.
फडणवीस राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्रबंधन कौशल दिखा चुके हैं. 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीटों का संतुलन बनाए रखा. उनकी रणनीति के चलते बीजेपी और सहयोगी दलों ने संतुलित जीत हासिल की. निगम, संगठन और सरकार में अनुभव रखने वाले फडणवीस को अब पार्टी में अगली पीढ़ी का मजबूत चेहरा माना जा रहा है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात

