उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. शराब की लत में आदमी किस हद तक गुजर सकता है, इस घटना ने इसे पूरी तरीके से साबित कर दिया है. दरअसल, यहां पर एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की नाक को दांतों से काट दिया है. वार इतना खतरनाक है कि महिला की हालत डॉक्टरों ने गभीर बताई है. पूरा मामला बानगी पीलीभीत के दियूरिया कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा हैं. पीड़िता की पहचान 30 वर्षीय पूजा के रूप में की गई है. वहीं, हैवान पति की पहचान महेशपुर गांव निवासी अमन कुमार के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार पूजा और अमन में एक मामूली विवाद हुआ था. धीरे-धीरे इस विवाद ने घातक रूप ले लिया. दरअसल, अमन नशे में इतना ज्यादा धुत और हैवान बन चुका था कि उसने पूजा की नाक पर हमला कर दिया. उसने नाक को दांतों से पकड़ कर बुरी तरीके से काट लिया. जैसे ही उसने पूजा को काटा वह दर्द से चिल्ला उठी. पूजा की आवाज सुन कर वहां पर सभी लोग पहुंच गए. पूजा पूरी तरीके से खून से सनी हुई थी. पड़ोसी और परिवार वाले तुरंत उसे पीलीभीत के जिला अस्पताल में लेकर गए. जहां से फिर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
मामले के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है. मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव को दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पास के रहने वाले लोगों ने बताया कि अमन अपनी पत्नी को रोजाना शराब के नशे में मारता था. स्थानीय लोगों ने अमन के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद जाने वालों को झटका! 2 महीने के लिए बंद हुई नोएडा सेक्टर-62 की सर्विस रोड; DMRC ने दी जानकारी
