उत्तर प्रदेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा हैं. दरअसल, यहां पर मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में एक मंडप पर, एक दुल्हन से दो दूल्हे शादी करने के लिए पहुंच गए. सोशल मीडिया से लेकर सभी जगह पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. अभी के समय में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. एक ही दूल्हन से दो दूल्हे के शादी करने के लिए पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दी थी. हालांकि, बाद में माता-पिता ने पूरे मामले को हल किया.
पहले ही तय थी शादी
एक दूल्हा शामली और दूसरा मेरठ का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दुल्हन के माता पिता ने पहले उसकी शादी तय कर दी थी. हालांकि, कई आर्थिक विवादों के कारण में रिश्ता तोड़ दिया गया था. पहला रिश्ता तोड़ने के बाद माता पिता ने दुल्हन की शादी दूसरे लड़के से तय कर दी. पहले वाले रिश्ते को लेकिन शादी के टूट जाने की बात पता नहीं लगी. इसी कारण से वह उसी मुहूर्त में अपनी बारात लेकर पहुंच गया.
दुल्हन निकली नाबालिग
देखते ही देखते पूरा माहौल गर्म हो गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. हालांकि, असली मोड़ तब आया जब पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया. दरअसल, सामने आया कि लड़की अभी नाबालिग है. इसके बाद में दोनों दूल्हे को अपनी-अपनी बारात लेकर वापस जाना पड़ा.
ये भी पढे़ं: ऑनलाइन बेटिंग ने बना दिया चोर! सट्टेबाजी में हारा पैसे तो कर दी लाखों की चोरी; युवक के पास से 23 लाख के गहने बरामद
