बिहार के पूर्वी चंपारण से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर मानव तस्करी वाले को पुलिस ने धर दबोचा है. आरोपी ने सभी बच्चों को पढ़ाई का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसाया था. सभी को उसने मेडिकल की तैयारी बोलकर फंसाया था. बता दें कि यह सभी बच्चें आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं. मानव तस्कर को करीब 21 बच्चें, जिनमें 5 लड़कियां और 16 लड़कियों के साथ में बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है.
प्लेटफार्म नंबर 2 पर धर दबोचा
मामले की जानकारी देते RPF के पोस्ट कमांडर ने बताया कि उन्हें इसकी गुप्त सूचना मिली थी. उन्हें गुप्त सूचना में बाल मजदूरी के बारे में पता लगा था. इन्हीं जानकारी के मिलने के बाद RPF ने शनिवार के दिन में मानव तस्कर को बापूधाम मोतिहारी स्टेशम 5:15 के करीब में प्लेटफार्म नंबर 2 पर धर दबोचा. आरोपी वहां पर सभी नाबलिग बालक और बालिकाओं के साथ में बैठा हुआ था.
गिरोह होने का डर
रेस्कयू किए बच्चों से पूछताछ में पाया गया कि काफी समय से वह उन्हें मोतिहारी के चंदमारी स्थित हॉस्टल में रखे हुए था. वह सभी बच्चों को पहले मुजफ्फरपुर और फिर भागलपुर लेकर जाने वाला था. आरोपी के पास न तो बच्चों के माता पिता का सहमति पत्र न ही आईडी प्रूफ था. हालांकि, पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही पता लगा रही हैं कि रैकेट में और किसी को तो हाथ नहीं था.
ये भी पढ़ें: ‘नई पीढ़ी और नई आवाज’- थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर राहुल गांधी ने दी बधाई
