चुनाव आयोग मतदाताओं की वैधता जांचने के लिए SIR अभियान चला रहा है. इस अभियान के तहत देश के 13 राज्यों में लगभग 6 करोड़ मतदाताओं के नामों को लिस्ट से हटाया गया है. यह अभियान इस समय 16 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जा रहा है.

4 राज्यों से 22 लाख नाम डिलीट
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर SIR अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत चुनाव आयोग ने 4 राज्यों की ड्राफ्ट मतदाता सूची को जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम में 22 लाख से ज्यादा लोगों के नाम SIR अभियान के तहत लिस्ट से हटा दिए गए हैं. आयोग के मुताबिक जिन लोगों के नामों को हटाया गया है, उन्हें अपना नाम दोबारा से शामिल करने के लिए एक मौका दिया जाएगा.
पिछले साल शुरू हुआ था अभियान
लोगों को मौका देने के बाद इन राज्यों की अंतिम मतदाता लिस्ट को जारी किया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल जून में चुनाव आयोग ने विशेष गहन संशोधन यानी SIR अभियान को शुरू किया था. यह अभियान अभी तक बिहार, बंगाल, असम और यूपी जैसे राज्यों में संपन्न हो गया है. इस दौरान इन राज्यों में भी लाखों की संख्या में लोगों के नाम काटे गए हैं.
13 राज्यों में कटे 6 करोड़ नाम
स्पेशल रिविजन के तहत इस दौरान बिहार में 65 लाख वोटरों के नामों को काटा गया है. वहीं पश्चिम बंगाल में 37 लाख वोटरों के नाम कटे हैं. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी 25 लाख लोगों ने नाम मतदाता लिस्ट से डिलीट कर दिए गए हैं. आपको बता दें कि कुल 13 राज्यों में लगभग 6 करोड़ लोगों के नामों को वोटर लिस्ट से SIR के तहत हटाया गया है.
16 राज्यों में चल रहा SIR अभियान
आपको बता दें कि चुनाव आयोग इस समय 16 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता लिस्ट को नए सिरे से तैयार करने के लिए SIR अभियान तला रहा है. आपको बता दें कि इस अभियान को मतदाताओं की वैधता जांचने के लिए चलाया जाता है. इस अभियान के तहत 13 राज्यों के 6 करोड़ मतदाताओं के नामों को हटाया गया है.
यह भी पढ़ें- चंपत राय के इस्तीफे पर ट्रस्ट में दो राय! बैठक में लिया जाएगा जरूरी फैसला; क्या अयोध्या से तय होगी विदाई?
